Bilashpur

CG News : बांध में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, शरीर पर बंधा था पत्थर, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : जिले के तखतपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह घोरामार के फेकूबांध में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पानी में शव मिलने की खबर के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और कोटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार, युवक के शरीर पर पत्थर बांधकर उसे पानी में फेंका गया था। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। कोटा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने बताया कि शव को पानी से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

इसके अलावा, आसपास के गांवों में लापता युवक की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में लगी हुई है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है और आरोपी या आरोपियों की पहचान के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Breaking : पेट्रोल-डीजल बिक्री को लेकर नया नियम, जारी हुआ नया नियम, पढ़िये आदेश अब इन्हें नहीं मिलेगा…

बिलासपुर : पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया…

CG News : पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे-बहू को सुनाई उम्रकैद की सजा, तीहरे हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सजा बरकरार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित भैसमा तिहरे हत्याकांड में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण…

1 of 26