Manendragarh - Chirmiri - Bharatpur

CG : आवारा कुत्तों का आतंक जारी 48 घंटे में 8 लोग घायल – दहशत में पूरा इलाका

मनेंद्रगढ़ : शहर के वार्ड क्रमांक–8 में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने भयावह हो गए हैं कि बीते दो दिनों में करीब आठ लोगों को कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया। इससे वार्ड के रहवासी दहशत में हैं और लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

कुत्तों के झुंड दिनभर सड़कों पर घूमते रहते हैं और अचानक किसी भी राह चल रहे व्यक्ति पर हमला कर देते हैं। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा खतरे में हैं। सुबह-शाम स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी इन कुत्तों के झुंड ने कई बार हमला करने की कोशिश की है, जिससे अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है। स्थिति इस कदर बिगड़ चुकी है कि लोग खुद लाठी-डंडे लेकर अपने वार्ड की सुरक्षा करने को मजबूर हो गए हैं।

कई स्थानों पर तो लोगों ने घर से बाहर निकलते समय सावधानी के तौर पर अपने साथ डंडे रखना शुरू कर दिया है। नगर प्रशासन द्वारा आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर किसी भी तरह की रोकथाम या प्रबंधन के लिए अभी तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। नगरपालिका की लापरवाही के कारण कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और ये कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking News : सीएमओ और लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बिल भुगतान के एवज में ले रहे थे पैसा

एमसीबी : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में भ्रष्टाचार के…

CG News : स्कूल की शादी पार्टी हो गया पूरा कचरा, प्रधान पाठक को DEO ने थमाया नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब

एमसीबी : शासकीय प्राथमिक शाला बरबसपुर, संकुल बरबसपुर में विवाह कार्यक्रम आयोजित…

1 of 3