Raipur

CG Breaking : पुलिस कस्टडी से दो आरोपी हथकड़ी समेत फरार मचा हड़कंप, …. इस मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के थाने से दो आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गये। बताया जा रहा है कि एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को थाने में हथकडी़ लगाकर रखा गया था। बावजूद इसके पुलिस की आंखों में धूल झोंककर दोनों आरोपी हथकड़ी समेत फरार हो गए। इस घटना की जानकारी के बाद थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम फरार दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सरस्वती नगर थाना का है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में खेलावन साहू और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। शनिवार को दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद थाने में पूछताछ के लिए उन्हे हथकड़ी लगाकर रखा गया था। जहां से दोनों शातिर बदमाशों ने पुलिस की पूछताछ के दौरान मौका पाकर भाग निकले। इस पूरे घटनाक्रम में हैरानी की बात यह है कि आरोपियों के हाथों में लगी हथकड़ी तक नहीं खुली थी।

बावजूद इसके दोनों ने पुलिस थाने से बड़ी ही आसानी से फरार होने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि पुलिस को चकमा देकर फरार हुए दोनों आरोपी खेलावन साहू और गुरप्रीत सिंह इससे पहले भी एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुके हैं। उनके खिलाफ पुराने आपराधिक रिकार्ड हैं। थाने से फरारी के बाद पुलिस टीम आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : कौन बनेगा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष दावेदारों की सूची में कई दिग्गजों के है नाम कौन मारेगा बाज़ी?

रायपुर : छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद लंबे समय से…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

1 of 39