Korba

Korba Crime : शराबी पति के आये दिने विवाद और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने उसे उतार दिया मौत के घाट

कोरबा : कोरबा में शराबी पति के आये दिने के विवाद और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद शव रात भर कमरे में पड़ा रहा। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात कटघोरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ग्राम तुमान का तिलयारी मोहल्ला में मनहरण यादव का परिवार निवास करता है।

आदतन शराबी मनहरण गुरूवार की रात भी नशे में घर पहुंचा था। घर पर पत्नी कविता के साथ वह विवाद कर मारपीट करने लगा। नशे में धुत्त मनहरण ने कविता पर डंडा से जानलेवा हमला कर दिया गया। रोज-रोज के विवाद और मारपीट से त्रस्त हो चुकी पत्नी ने पास ही रखे पत्थर के जांता से मनहरण पर हमला कर दिया। पत्नी ने उसके सिर और सीने पर जांते से वार कर दिया। जिससे मनहरण की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद शव घर में ही रातभर पड़ा रहा।

सुबह होने पर परिवार के लोगों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या की इस वारदात पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मनहरण और कविता के 8 बच्चे थे, इनमें 6 लड़की और 2 लड़के है। दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि शेष 6 बच्चे साथ ही रहते है।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 29