Raipur

CG : गैर मर्द से पत्नी के संबंध तंग आकर मशहूर कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले वीडियो में किया चौंकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कोचिंग संचालक ने आत्महत्या कर ली। अपनी जान देने से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उसने अपनी पत्नी को खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में कोचिंग संचालक ने कहा कि उसकी पत्नी के किसी और व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे और वह प्रॉपर्टी के लिए उसे तंग करती थी जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

रायपुर में कोचिंग संचालक की आत्महत्या

मृतक की पहचान वासू चंद्रा के रूप में हुई है, जो शैलेंद्र नगर स्थित अपने घर में फांसी से लटके पाए गए। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें चंद्रा ने अपनी मौत के कारणों का उल्लेख किया है। सुसाइड नोट और वीडियो में चंद्रा ने पत्नी की बेवफाई और प्रॉपर्टी विवाद का जिक्र किया। चंद्रा के टी-शर्ट पर लिखा था गेम ओवर और जिंदगी का कर लिया गेम ओवर… रिश्तों में मिला धोखा, तो जिंदगी का ही साथ छोड़ा… इस बयान से प्रतीत होता है कि उसने रिश्तों में मिले धोखे के कारण खुदकुशी का कदम उठाया।

पत्नी के बेवफाई और प्रॉपर्टी विवाद ने लिया जान

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिवारवालों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार चंद्रा और उसकी पत्नी के बीच पुराना विवाद था, जिसकी शिकायत पहले भी उसने थाने में की थी। चंद्रा का दावा था कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने प्रॉपर्टी के मामले में उसे लगातार परेशान किया था। इस घटना के बाद पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में विस्तृत तफ्तीश शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG News : होली पर 4 दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल – कॉलेज सहित सरकारी संस्थाएं, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश

रायपुर : भारत को जहां एक ओर कृषि प्रधान देश के तौर पर जाना जाता है तो दूसरी ओर …

CG Crime : किराये की थार, गाड़ी से चार बार कुचला, बेवफा पत्नी ने उजाड़ा अपना ही घर – संसार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास…

1 of 52