ब्रेकिंग न्यूज़

Dhan Bonus Latest News : किसानों को मिलेगा धान का बोनस, इस बार खाते में एक साथ आएगी रकम, खुद खाद्य मंत्री ने दी जानकारी

रांची : धान बेचने वाले किसानों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सरकार ने सभी अन्नदाताओं को तय न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 ₹ प्रति क्विंटल पर 100 ₹ अतिरिक्त बोनस देने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी खुद खाद्य मंत्री ने दी है। यानी अब 2469₹ प्रति क्विंटल की दर से एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।

एकमुश्त मिलेगा पूरा पैसा

दरअसल, हालही में झारखंड सरकार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें अन्नदाताओं को बड़ी राहत दी गई है। बैठक के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही कैबिनेट में पास हो जाएगा। किसानों को एकमुश्त पूरा पैसा मिलेगा। साथ ही 2025-26 की फसल में धान बेचने वाले हर किसान को केंद्र सरकार के तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर सीधे 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा।

दरअसल, हालही में झारखंड सरकार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें अन्नदाताओं को बड़ी राहत दी गई है। बैठक के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही कैबिनेट में पास हो जाएगा। किसानों को एकमुश्त पूरा पैसा मिलेगा। साथ ही 2025-26 की फसल में धान बेचने वाले हर किसान को केंद्र सरकार के तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर सीधे 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। ⁠

15 दिसंबर से शुरू होगी खरीदी

मंत्री ने बताया कि अभी 10-15 दिन में धान की कटाई पूरी हो जाएगी। इसके ठीक बाद 15 दिसंबर से राज्य में धान खरीदी शुरू हो जाएगी। इरफान अंसारी ने इसे किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब किसान को बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एक बार में पूरा भुगतान, वो भी बोनस के साथ। ये झारखंड सरकार का किसानों को सच्चा तोहफा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : घूसखोर अफसर गिरफ्तार : 65000 रुपये घूस लेते दो अफसर गिरफ्तार, बिल भुगतान के एवज में ले रहे थे रिश्वत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गृह निर्माण मंडल से जुड़ा एक बड़ा भ्रष्टाचार…

CG ED Breaking : छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी छापेमारी, भारतमाला परियोजना के मुआवजा घोटाले की जांच तेज

रायपुर/महासमुंद : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारतमाला परियोजना से…

CG Breaking : 31 जनवरी तक देनी होगी संपत्ति की जानकारी, राज्य सरकार ने सभी विभागों को भेजा पत्र

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की…

1 of 17