Korba

Korba Crime : खेत में मिली अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या के बाद लाश ठिकाने लगाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा के वनांचल ग्राम करतला में अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि लाश पूरी तरह से फूल गया है। जिससे पुलिस शव के तीन से चार दिन पुराना होने की आशंका जता रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में शव की शिनाख्त नही हो सकी है।

पुलिस ने इस घटना को हत्या से जोड़कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ये मामला करतला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के ग्राम पंचायत औराई के समीप एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का अधजली लाश मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

घटनास्थल के आसपास भी जलने के निशान नही मिले है। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि हत्या के बाद अधजली लाश को खेत में लाकर ठिकाने लगा दिया गया होगा। बताया जा रहा है कि शव पूरी तरह निर्वस्त्र और फूला हुआ है, जिससे घटना तीन से चार दिन पुरानी लग रही है। पुलिस की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए डाॅग स्कवाॅड और फारेंसिक की टीम की मदद ले रही है।

वहीं पुलिस की एक टीम लाश की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्र पूछताछ करने के साथ ही अज्ञात शव की जानकारी अन्य थानों के साथ ही पड़ोसी जिलों के थाने को दी गयी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पायेगी। फिलहाल पुलिस इसे पूरे घटनाक्रम को हत्या से जोड़कर मामले की तफ्तीश कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

Korba : S. S. प्लाजा काम्लेक्स में भीषण आग, ज्वेलरी शाॅप सहित कई दुकाने आग की चपेट में, दमकल की टीम आग पर काबू पाने जुटी

कोरबा : कोरबा में एसएस प्लाजा काम्पलेक्टस की दुकानों में आज सुबह भीषण आग लग गयी।…

CG : मैट्रिमोनियल साइट पर फंसी कोरबा की युवती, शादी और नौकरी का झांसा देकर 8 लाख की ठगी, बिलासपुर में दुष्कर्म

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए ठगी और दुष्कर्म का सनसनीखेज…

1 of 18