ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking News : RI प्रमोशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, ACB की कई जिलों में सुबह-सुबह पहुंची टीम, जांच जारी

रायपुर : एसीबी ने आज बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की गयी है। ये छापेमारी आरआई पदोन्नति मामले में हुई गड़बड़ी पर की गयी है। ये मामला विधानसभा में भी उठा था। जानकारी के मुताबिक 20 ज्यादा जगहों पर छापेमारी हुई है। जानकारी के मुताबिक पटवारी से आरआई बनने को लेकर हुई परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई थी।

जिन जिलों में कार्रवाई हुई है, उसमें रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, जगदलपुर, अंबिकापुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित और भी कई जिले हैं। दरअसल यह छापेमारी पटवारी से आरआई बने अधिकारियों के घर पर के गई है। बता दें कि, 2024 में पटवारी से आरआई बनने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 90 पदों के लिए आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत सरकार को मिली थी। इसी संबंध में यह रेड डाली गई है।

What's your reaction?

Related Posts

DA HIKE : महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने का आदेश जारी 55 से बढ़कर हुआ 58 फ़ीसदी अब कर्मचारियों की जमकर मनेगी दिवाली..

नई दिल्ली : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़े सौगात देते हुए…

CG IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए इस जिले के कलेक्टर, 14 IAS अफसर इधर से उधर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 14…

1 of 26