मौसम

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी ठंड ने लोगों को हाल बेहाल कर दिया है। कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसकी वजह से लोग रात तो रात अब दिन में भी गर्म कपड़े पहन रहे हैं। लेकिन कई राज्यों में अभी भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अब दक्षिण में सर्दी और बारिश का जोर रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा तापमान, सर्दी तेज होगी

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार से मौसम में बदलाव आने वाला है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, साथ ही सुबह के समय हल्की धुंध भी दिख सकती है। पिछले 24 घंटों में यहां करीब 12 किमी घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है। पहाड़ों पर बर्फ गिरने की संभावना बन रही है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच सकता है।

तमिलनाडु और केरल में रहेगा बारिश का तांडव

वहीं मौसम विभाग ने तमिनाडु और केरल में बारिश की संभावना जताई है। 18 से 22 नवंबर तक तमिलनाडु के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिसके लिए विभाग ने गरज के साथ झमाझम बरसात का आसार है।

अंडमान निकोबार में मूसलाधार बरसात होगी

मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश और अंडमान में अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत 18 – 19 नवंबर को तटीय आंध्र, यनम और रायलसीमा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि 18 से 21 नवंबर तक अंडमान निकोबार में मूसलाधार बरसात होगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से हुआ प्रवेश; अगले 48 घंटे भीषण बारिश की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण - पश्चिम मानसून ने…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में शाम होते ही जोरदार बारिश, मानसून की बारिश आज कई जिलों में, आकाशीय बिजली का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के अधिकांश…

Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान के बीच होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

नई दल्ली : मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के…

1 of 5