Dhamtari

CG SI Suspended : थाने से भागा चाकूबाज आरोपी, रात्रि ड्यूटी में तैनात महिला उप निरीक्षक निलंबित

धमतरी : लीलर रेत खदान में हुई चाकूबाजी की गंभीर घटना के बाद अर्जुनी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी के थाने से फरार होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में लापरवाही बरतने पर SI सरिता मानिकपुरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 16 जून की रात लीलर रेत खदान में चार लोगों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई थी।

अर्जुनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लिया था, लेकिन हिरासत में लिया गया मुख्य आरोपी थाने से फरार हो गया। घटना के समय उप निरीक्षक सरिता मानिकपुरी रात्रि ड्यूटी पर तैनात थीं। आरोपी के फरार होने की जिम्मेदारी तय करते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

मामले में अर्जुनी थाना प्रभारी और उप निरीक्षक को पहले ही शो-कॉज नोटिस जारी किया जा चुका था। इस लापरवाही से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, फरार आरोपी की तलाश तेज़ी से जारी है, और लापरवाही बरतने वाले अन्य जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई संभव है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के…

Govt. Job : छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, इस जिले में निकली बंपर भर्ती, हर महीने मिलेगी 40 हजार रुपए सैलरी

धमतरी : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के धमतरी…

1 of 10