LIFE
छत्तीसगढ

CG Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में चलेगी शीतलहर, पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, जानें कब से होगा मौसम में बदलाव

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में घना कोहरा छा रहा है और पूरे दिन ठंड का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को ले कर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

इन जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट हो रही है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इन जिलों में राजधानी रायपुर, सरगुजा, राजनांदगाव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जैसे जिले शामिल है। ⁠

मौसम विभाग ने इन जिलों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं राजधानी रायपुर में भी अब कड़ाके ठंड महसूस हो रही है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग बिना गरम कपड़ो के घर से नहीं निकल पा रहे हैं।

पांच दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते कुछ दिनों में औसतन तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। अंबिकापुर में 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किय गया है। मौसम विभाग का कहना है कि, अगले पांच दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 17