कारोबार

Post Office : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेंगे 40 लाख रुपए, जानें कितना करना होगा निवेश…

Post Office : अगर आप हर महीने ₹12,500 (यानी सालाना ₹1.5 लाख) इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो 15 साल बाद करीब ₹40.68 लाख का फंड तैयार हो सकता है. इसमें लगभग ₹22.5 लाख आपका इन्वेस्टमेंट होगा और ₹18 लाख से ज्यादा का ब्याज टैक्स-फ्री मिलेगा. PPF स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको ट्रिपल टैक्स छूट मिलती है. यानी जमा की गई रकम पर, ब्याज पर और मैच्योरिटी की पूरी राशि पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता.

यह सुविधा बहुत कम निवेश योजनाओं में मिलती है. यह स्कीम भारत सरकार द्वारा समर्थित है, इसलिए इसमें पैसा डूबने का कोई जोखिम नहीं होता. शेयर बाजार जैसी अस्थिर योजनाओं की तुलना में यह एक स्थिर और भरोसेमंद निवेश है, खासकर उन लोगों के लिए जो बिना जोखिम के रिटर्न चाहते हैं. इस योजना में निवेश शुरू करने के लिए सिर्फ ₹500 की जरूरत होती है. यानी कम आय वाले लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं.

यह स्कीम 15 साल के लिए होती है, जिसे आगे 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है, जिससे बचत की आदत मजबूत होती है. PPF स्कीम में निवेश करने वाले लोग अपने पैसे पर लोन भी ले सकते हैं. पहले 5 साल पूरे होने के बाद जरूरत पड़ने पर आंशिक निकासी की अनुमति मिलती है. इस तरह यह स्कीम लंबी अवधि के साथ-साथ इमरजेंसी में भी काम आती है.

What's your reaction?

Related Posts

औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम? दिवाली के बाद सोना 19,100 और चांदी 35,700 रुपये सस्ती, क्या आगे और गिरेंगे?

इंदौर : दिवाली के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है।…

Breaking : महंगाई का एक और झटका! आज से इतने रुपए महंगा हुआ अमूल का दूध, जानें अब कितनी हो गई 1 लीटर दूध की कीमत

नयी दिल्ली : अमूल ने बुधवार को बढ़ती लागत के कारण पूरे भारत में दूध की कीमतें दो…

धनतेरस से पहले मिली बड़ी खुशखबरी! 1.09 लाख रुपये तोला के नीचे आया सोना, अब आ गए खरीदारों के अच्छे दिन

भोपाल : देश में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। धनतेरस और दिवाली…

1 of 8