Durg

CG Job News : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में कल 10 नवम्बर दिन सोमवार को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

दुर्ग : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में 10.11.2025 दिन सोमवार समय प्रातः 10:30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जावेगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में एस.आर. हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज चिखली दुर्ग के लिए ड्युटी डॉक्टर (मेडिकल ऑफिसर) डेंटिस्ट फार्मासिस्ट फिजियोथेरेपिस्ट पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन एक्स-रे टेक्निशियन ऑपरेशन थियेटर टेक्निशियन नेत्र रोग सहायक (आप्थाल्मिक टेक्नीशियन) नर्सिंग स्टाफ सुपरवाईज़र नर्सिंग सुपरीटेंडेंट मैनेजर लेक्चरर लाइब्रेरियन कंप्यूटर ऑपरेटर आई.टी. इंचार्ज,फील्ड ऑफिसर, एकाउन्टेंट सिक्युरिटी गार्ड मल्टीपल वर्कर आया बाई एवं कुक सफाई कर्मचारी ड्राइवर अन्य कर्मचारी इत्यादि के कुल 100 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया की जावेगी। उक्त सभी पदों हेतु वेतन मान 7000 रुपए से 50000 रुपए तक है तथा 10वी, 12वी, बी०ई० बी०टेक०, पैरामेडिकल टेक्नीशियन प्रमाण पत्र, नर्सिंग प्रमाण पत्र, मेडिकल टेक्निशियन, डीसीए पीजीडीसीए एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यता धारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है। विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in, chhattisgarh rozgar app, एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं। सम्पर्क करेउप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग (छ.ग.)

What's your reaction?

Related Posts

फिर बढ़ी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें! ईओडब्ल्यू ने जारी किया नोटिस, जानें किस मामले में भेजा समन

रायपुर : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। दअरसल,…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG Crime : प्रेमिका के मंगेतर पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेम प्रसंग और आधार कार्ड को लेकर हुए विवाद…

1 of 24