अपराध

Crime News : विधवा बहू से निकाह रचाने की जिद पर अड़ा था जेठ …. इंकार किया तो चेहरे पर फेंक दिया तेज़ाब, हालत गंभीर

ग्वालियर : ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के अवाडपुरा में शुक्रवार शाम एक दिल दहलाने वाली घटना सामने हुई, जिसमें एक विधवा महिला पर उसके ही जेठ ने तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला को शादी के लिए राजी न होने पर पर ये जघन्य अपराध किया। घटना में महिला 70 प्रतिशत तक झुलस गई है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेठ बना गया हैवान

पुलिस ने बताया की पीड़िता अपने पति के निधन के बाद दो छोटे बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। आरोपी जेठ, जो पहले से ही महिला से शादी के लिए दबाव डाल रहा था, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे लाल तेजाब लेकर महिला के घर में घुस आया। उसने महिला से शादी की जिद की और जब वो इसके लिए तैयार नहीं हुई तब उसने तेजाब से भरी बोतल महिला पर उछाल दिया। महिला के परिवार ने बताया कि महिला के कमरे में होने के दौरान उसके मां और भाई दूसरे कमरे में मौजूद थे और बच्चे आंगन में खेल रहे थे। घटना इतनी हिंसक थी कि महिला की पूरी देह झुलस गई और उसे कुछ नजर भी नहीं आ रहा है। तुरंत परिवार ने उसे नज़दीकी अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आरोपी का भागने का प्रयास

हमले के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गया और अवाडपुरा के एक पार्क में छिप गया। पुलिस ने उसे वहां से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि महिला ने उससे शादी की हामी भरी थी लेकिन अब वो उसे धोखा दे रही थी और शहर छोड़कर जाने की फिराक में थी। इसी बहाने वो बौखला गया और उसने ये अमानवीय कृत्य किया।

पहले भी लगे छेड़खानी के आरोप

पुलिस के मुताबिक़, आरोपी कंपू में खिचड़े का ठेला लगाता है और पहले भी उसके खिलाफ महिलाओं के साथ छेड़खानी के आरोप लगे हैं। उसकी मौजूदा पत्नी, जो बंगाल निवासी है, छह महीने पहले नशेबाजी और घरेलू कलह से तंग आकर उसे छोड़कर चली गई थी। मोहल्ले में पहले से उसकी छवि अच्छी नहीं है। घटना में इस्तेमाल किए गए लाल तेजाब को आरोपी ने गुढ़ा इलाके की हार्डवेयर दुकान से खरीदा था। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता का परिवार चिंता में

पीड़िता के परिवार वाले गहरे सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि महिला के दोनों छोटे बच्चे इस घटना के दौरान घर में मौजूद थे और इस जघन्य हमले को देखने के बाद मानसिक रूप से भी प्रभावित हुए हैं। परिवार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई

कंपू थाना के एस.आई. देवेंद्र बगोरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

CG : 100 रुपये के लिए विवाद पत्नी के सामने हत्यारे ने युवक को पीटने के बाद कैंची से मारकर कर दी हत्या …. मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर में दीपावली की रोशनी के बीच हत्या की वारदात से हड़कंप मच…

प्रेमी के साथ मिलकर पति को गला दबाकर मारा, चार दिन बाद ब्वॉयफ्रेंड संग 9 बच्चों की मां हुई गिरफ्तार

कासगंज : कासगंज में प्रेमी के साथ मिलकर 9 बच्चों की मां ने पति की हत्या कर दी।…

1 of 15