Jashpur

CG Crime : 4 साल की मासूम से हैवानियत, पीड़ित मासूम परिजनों के साथ गई थी खेत 15 साल के नाबालिग ने किया रेप

जशपुर : छत्तीसगढ़ में नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटना कम होने का नाम ही नही ले रहा है। ताजा मामला जशपुर जिले का है, यहां एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ 15 साल के लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित बच्ची ने जब इस घटना की जानकारी अपने परिजन को दी, तब उन्होने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी।

जानकारी के मुताबिक ये घटना बचीगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 30 अक्टूबर को मासूम बच्ची अपने नाना-नानी के साथ टमाटर के खेत में गई थी। परिजन जब खेत में काम के दौरान व्यस्त हो गए, तभी गांव में ही रहने वाला एक नाबालिग लड़का बच्ची को बहला-फुसलाकर पास के जंगल में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी जंगल में ही बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित मासूम किसी तरह रोते-बिलखते परिजनों के पास पहुंची और आपबीती बताई। घटना की जानकारी के बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन केस दर्ज कर और आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : बिजली खंभा गाड़ने के दौरान हादसा मजदूर करंट की चपेट मे आया मौत वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बिजली खंभा गाड़ने…

CG Breaking : गणेश विसर्जन के लिए जा रहे ग्रामीणों को गाड़ी ने रौंदा, मौके पर हुई तीन की मौत, 20 से ज्यादा घायल

पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही…

CG : 25 साल की युवती नाबालिक लड़के को ले कर हो गई थी …. बनाया शारीरिक संबंध …. पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जशपुर : चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज…

Gangrape : छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी … फिर इस हाल में मिली

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर…

1 of 8