Shakti

CG Road Accident News : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, चालक समेत दो की मौत

सक्ती : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मालखरौदा थाना क्षेत्र के पोता गांव के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे, जो कोरबा से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम कुसमूल लौट रहे थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पोता गांव के पास शराब भट्ठी के समीप पहुंचते ही वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सीधे नहर में जा गिरी। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन के शीशे तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सक्ती अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उपचार के दौरान चालक और एक नाबालिक की मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मृतकों के गांव कुसमूल में शोक का माहौल है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट में दर्दनाक घटना, भीषण विस्फोट के साथ बॉयलर फटा, कई लोगों की मौत की खबर, 40 से ज्यादा घायल

सक्ती : सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में एक बड़े औद्योगिक हादसे की खबर…

CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 20 पहुंची, अभी भी 17 की हालत नाजुक राहत – बचाव जारी

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंगीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए…

CG Viral Video : छतीसगढ़ में खौफनाक वारदात, युवक पर टांगी और डंडे से ताबड़तोड़ हमला, LIVE वीडियो ने उड़ा दिए होश देखे पूरा वीडियो

सक्ती : जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकर्रा गांव में मंगलवार को एक आपसी…

1 of 3