Durg

CG Sex Racket : बाहर स्पा सेंटर का पोस्टर अंदर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने दो जगहों पर दी दबिश, 5 लड़कियों समेत 9 लोग हिरासत में देखे पूरा वीडियो

भिलाई : भिलाई में एक बार फिर पुलिस ने दो स्पा सेंटरों में रेड मारी है। जुंवानी स्थित चौहान बिजनेस पार्क की तीसरी मंजिल पर संचालित लॉरेंज और लीवेलनेस में कई दिनों से देह व्यापार की जानकारी मिल रही थी। पुलिस ने पूरी योजना के तहत कार्रवाई की। पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया और उसके सिग्नल मिलने पर एडिशनल एसपी पद्मश्री तंवर, दुर्ग सीएसपी भारती मरकाम और स्मृतिनगर चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही स्पा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई लेकिन किसी को बाहर जाने नहीं दिया गया।

दोनों स्पा सेंटरों से 5 लड़कियों और 4 ग्राहकों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा, स्पा सेंटर के मैनेजर और अन्य वर्कर्स को भी स्मृतिनगर चौकी लेकर जाया गया। यह कार्रवाई जुंवानी के सुपेला थाना क्षेत्र में हुई, जहां कई स्पा सेंटर हैं और पुलिस द्वारा कार्रवाई के बावजूद यहां देह व्यापार लगातार चलता रहा है। एडिशनल एसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि दोनों स्पा सेंटरों में लगातार जिस्मफिरोशी के धंधे की खबरें मिल रही थीं। इस पर पुख्ता सूचना मिलने के बाद टीम ने यह रेड मारी।

उन्होंने कहा कि लॉरेंज स्पा सेंटर से 3 लड़कियां, 2 ग्राहक, 1 मैनेजर और 1 वर्कर, जबकि लीवेलनेस से 2 लड़कियां, 2 ग्राहक, 1 मैनेजर और अन्य लेडी वर्कर्स को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर में मिली लड़कियों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार पीड़िता मानकर कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के बाद उन्हें उनके घर या किसी सुरक्षित सखी सेंटर में भेजा जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23