Durg

CG Crime News : राउत नाचा कार्यक्रम के दौरान चाकू से गोदकर युवक की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

दुर्ग : जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा में बीती राउत नाचा कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देर रात लगभग 2:30 बजे मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया है। फिलहाल पुलिस ने 10 से 12 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मृतक खुबूराम साहू (24) ग्राम रेंगाकठेरा का निवासी था। गुरुवार रात वह ग्राम खर्रा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम राउत नाचा देखने गया था। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते-देखते झगड़े में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने खुबूराम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रानीतराई थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या आपसी विवाद के चलते की गई है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और गांव के ही 10 से 12 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक के गांव रेंगाकठेरा में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23