Dhamtari

CG Crime News : पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार इलाके में फैली सनसनी

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केरेगांव थाना क्षेत्र के जंगल में ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने वाला एक दरिंदा मजदूर ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर घटी इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राकेश मांडवी के रूप में हुई है, जो दूसरे जिले से आकर ईंट-भट्ठे में काम करता था। घटना के बाद गांव वालों ने बच्ची को 108 एंबुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है और फिलहाल उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची इलाज के बाद सुरक्षित है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ग्राम सभा में मचा बवाल जिला पंचायत सदस्य के पति को युवती ने जड़ा थप्पड़ दो गुटों में बंटा गांव, रोड जाम

धमतरी : जिले के अछोटा गांव में विशेष ग्राम सभा के दौरान उस वक्त जमकर हंगामा हो…

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के…

CG : बहन करती रही राखी पर भाई का इंतजार, उधर मासूम भाई हो गया सड़क हादसे का शिकार, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

धमतरी : धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में रक्षाबंधन के दिन एक…

CG News : सरकारी अस्पताल में महिला से की मांग, पहले सेक्स …. फिर लगाउंगा नौकरी! अब पीड़िता ने लगाई पुलिस से गुहार

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी के जिला अस्पताल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहाँ…

1 of 11