Sarguja

CG Police Suspended : ड्यूटी में लापरवाही, ASI, प्रधान आरक्षक, आरक्षक समेत 6 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक (SP) वैभव बैंकर ने कड़ा एक्शन लिया है। इन पुलिसकर्मियों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान घोर लापरवाही बरतने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद SP ने तत्काल प्रभाव से एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI), एक प्रधान आरक्षक और चार आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

राजपुर थाने के पुलिसकर्मी शामिल

निलंबित किए गए सभी पुलिसकर्मी राजपुर थाने में पदस्थ थे। जानकारी के अनुसार, 12 जून 2025 को राजपुर थाने के सामने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन चेकिंग की कार्रवाई चल रही थी। इस दौरान इन पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंची।

SP ने दी चेतावनी

निलंबन आदेश जारी करते हुए SP वैभव बैंकर ने साफ तौर पर कहा, पुलिस विभाग में ड्यूटी के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की शिकायतें मिलने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच के आदेश

निलंबन के साथ-साथ इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं। पुलिस विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अन्य कर्मचारियों के लिए भी यह संदेश दिया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही स्वीकार्य नहीं होगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG News : नाबालिग आदिवासी किशोरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, IG ऑफिस शव लेकर पहुंचे परिजन

अम्बिकापुर : सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी किशोरी की…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG : लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस का खतरा, 6 महीने में 40-50 मरीज सामने आए, स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा

अंबिकापुर : सरगुजा संभाग के जंगल से लगे इलाकों में लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब…

CG: CBSE नियमों का उल्लंघन, महंगी कॉपी-किताबें और भारी बस्ते से जूझते बच्चे, इन पांच स्कूलों पर कड़ा एक्शन

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध…

1 of 18