Korba

CG BREAKING : 6 वर्षीय पूनम की मिली लास टक्कर के बाद इलाज के बहाने ले भागे थे आरोपी, कार से मिली मासूम की ….

कोरबा : जिले से लापता 6 वर्षीय मासूम पूनम पटेल की लाश हरदीबाजार क्षेत्र में एक कार से बरामद की गई है। मासूम के शव के साथ घंटों तक गाड़ी में घूम रहे आरोपी को पुलिस आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बछौद मार्ग पर बीती शाम कार सवारों ने 6 वर्षीय पूनम पटेल को टक्कर मार दी थी।

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद किसी परिजन के नहीं होने की स्थिति में आरोपी युवकों ने खुद को मददगार दर्शाते हुए मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की बात कही। लेकिन इसके बाद वे मासूम को लेकर फरार हो गए। परिजनों ने जब नजदीकी अस्पतालों में बच्ची का पता नहीं लगाया पाया, तो खोजबीन शुरू की गई। साथ ही पुलिस को गुमशुदगी और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि बच्ची की मौत टक्कर के तुरंत बाद हो गई थी, लेकिन आरोपी डर के चलते शव के साथ इधर-उधर घूमते रहे।

इतना ही नहीं, शव की दुर्गंध न फैले इसके लिए कार में पूरी रात एसी चलाकर रखा गया। इस पूरे मामले में हरदीबाजार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भिलाई बाजार के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया। संदेह बढ़ने पर पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोका और तलाशी में बच्ची का शव बरामद किया गया। गंभीर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

फिलहाल पुलिस ने कार और आरोपी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मौत दुर्घटना में हुई या इसके पीछे कोई और साजिश भी है। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। मृतका की पहचान बछौद निवासी बिट्टू पटेल की पुत्री पूनम पटेल (6 वर्ष) के रूप में हुई है। परिवार में मातम पसरा है और पूरे क्षेत्र में गुस्से का माहौल है। जांच जारी है, और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

Korba : बहुओं के नाम पर बने सरकारी शौचालय को ससुर और जेठ ने बेच दिया, मामला पहुंचा थाने, पुलिस ने दर्ज किया FIR

कोरबा : कोरबा में अब जमीन-जायदाद के बाद शौचालय बेचने का मामला सामने आया है। आरोप…

1 of 23