Balrampur

CG : भारी बारिश से बढ़ी परेशानी, नदी नालों का जलस्तर बढ़ा, जन जीवन अस्त व्यस्त

बलरामपुर : वनांचल जिले बलरामपुर में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से जिले में नदी नाले सभी ऊफान पर है. सभी जल स्रोतों में पानी भर गया है. बारिश नहीं रुकने की वजह से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है. लोग जरूरी के काम नहीं कर पा रहे हैं. बाजार आना जाना भी मुश्किल हुआ है.

कन्हर और सेंदुर नदी का जल स्तर बढ़ा

बलरामपुर की प्रमुख नदियों में शुमार कन्हर नदी, सेंदुर नदी, चनान नदी और रिगड़ नदी सहित अन्य छोटी बड़ी नदियां उफान पर है. रामानुजगंज के स्थानीय नागरिक से बात करते हुए कहा कि पूरे जिले में बीते तीन दिनों से बारिश हो रही है. जिससे सभी नदी नाले उफान पर हैं .नदी के दोनों किनारे पूरी तरह भरे हुए है.

कन्हर नदी के पास बढ़ाई गई सुरक्षा

रामानुजगंज में कन्हर नदी के एनीकट के पास सुरक्षा बढ़ाई गई है. इसके अलावा राम मंदिर घाट और शिव मंदिर घाट के आसपास भी सुरक्षा के मद्देनज़र नगर पालिका के कर्मचारी और पुलिस विभाग के जवान गश्त और पेट्रोलिंग कर रहे हैं. लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की सलाह दी जा रही है. जिससे किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छत्तीसगढ़ में अजीब पंचायत फैसला दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर 12 साल का सामाजिक बहिष्कार

बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के बसंतपुर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नहीं थम रही अंतर्कलह, अब इन दो दिग्गज नेताओं ने दिया पद से इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले कुछ समय से लगातार अंतर्कलह जारी है।…

CG News : महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए शिक्षक, पति ने लाइव देखी हरकत, दरवाजे पर ताला जड़कर बुलाई पुलिस

वाड्रफनगर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे…

CG Breaking : …. विधायक के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट के सामने बैठे धरने पर, की …. ये मांग

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर विधानसभा के विधायक शकुंतला पोर्ते के जन्म…

1 of 8