Balrampur

CG Minor Raped : …. में छात्रा का अपहरण कर रेप, इस …. जिले मे भी 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर/सक्ती : बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में एक नाबालिक छात्रा का अपहरण कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को अपने साथ अपहरण कर चलगली गांव ले गया था और धोखे से शादी कर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। इधर परिजन छात्रा की खोजबीन कर रहे थे लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल रहा था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर शंकरगढ़ पुलिस की टीम ने आरोपी को चलगली से गिरफ्तार किया है।

आरोपी का नाम पंकज लकड़ा है और वह लगातार छात्र के ऊपर गलत नीयत रखता था। मौका पाकर उसने छात्रा को अपनी बातों में फंसाया और उसका अपहरण कर भगा ले गया था। आरोपी ने उसके साथ शादी की और फिर अपने घर में रखकर उसके साथ बलात्कार कर रहा था। मामले में पुलिस की टीम ने परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सक्ती ने 10 साल की मासूम से दुष्कर्म

सक्ती जिले के मालखरौदा थाना अंतर्गत छपोरा चौकी क्षेत्र के एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक दस साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही तत्काल जांच शुरू कर दी और वारदात को अंजाम देने वाला दरिंदगी आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुजराम सोनवाने के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

घर छोड़ने के बहाने साथ में ले गया आरोपी

पुलिस ने दस साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल आज दोपहर में एक दस साल की मासूम बच्ची गांव में खेल रही थी। खेलने के दौरान आरोपी बदमाश दुजराम सोनवाने वहां पर आया और बच्ची को बहला फुसलाया फिर घर छोड़ने के बहाने साथ में ले गया और बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई, तब परिजनों ने तत्काल छपोरा चौकी में जाकर पुलिस को आपबीती बताई।

पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की और आरोपी को तत्काल में हिरासत में लेकर पूछताछ की तब आरोपी ने जुर्म कबूल किया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS के विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली – गलौज, समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से…

CG Crime : शराबी युवकों ने महिला के साथ की दरिंदगी, हवस मिटाने के लिए पार की सारी हदें, जानकर आपको भी लगेगा झटका

वाड्रफनगर : बलरामपुर-रामनुजगंज जिले वाड्रफनगर के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक…

CG : छात्रा जहर खाकर पहुंच गयी स्कूल, कक्षा में बेहोश होकर गिरी, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।…

1 of 10