Raipur

CG : प्रसूता की मौत मामले में जांच शुरू, स्वास्थ्य आयुक्त के निर्देश पर चार डाक्टरों की कमेटी गठित, तीन दिन में मांगी गयी रिपोर्ट

CG : प्रसूता की मौत मामले में जांच शुरू, स्वास्थ्य आयुक्त के निर्देश पर चार डाक्टरों की कमेटी गठित, तीन दिन में मांगी गयी रिपोर्ट

रायपुर : बिरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि बच्ची को जन्म देने के बाद डाक्टरों की लापरवाही से 24 वर्षीय प्रसूता साक्षी की मौत हो गई। साक्षी की नवजात बच्ची ने माँ की ममता का आंचल देखे बिना ही जिंदगी की शुरुआत कर दी। शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिये हैं।

चार सदस्यीय कमेटी से तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी गयी है। परिजनों के मुताबिक साक्षी को डिलीवरी के लिए बिरगांव सीएचसी में भर्ती किया गया था। बच्ची का जन्म हुआ तो परिवार में खुशियाँ छा गईं, लेकिन ये पल ज्यादा देर टिक न सके। डिलीवरी के छह-सात घंटे बाद रात में साक्षी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन अस्पताल में एक भी महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थी।

तीन डिलीवरी और तीन नसबंदी के केस उसी दिन होने के बावजूद अस्पताल में न डॉक्टर थे न ज़िम्मेदार। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में केवल एक पुरुष स्टाफ नर्स मौजूद था जो दरवाजा बंद करके सो रहा था। जब साक्षी की हालत नाजुक हो गई, तो उसे पानी पिलाने की कोशिश की गई, संभवतः पानी सांस की नली में चला गया। एक इंजेक्शन लगाया गया, लेकिन सिर्फ 10 मिनट बाद साक्षी ने दम तोड़ दिया।

इस मामले में परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाये हैं। स्वास्थ्य आयुक्त के निर्देश पर सीएमएचओ रायपुर ने तीन सदस्यीय जांच दल गठित की है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव वोहरा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ निर्मला यादव, एनेस्थिसिया विशेषज्ञ चंद्रा राव और नोडल अफसर मातृत्व शाखा डॉ प्रीति नारायण की चार सदस्यीय टीम बनायी गयी है। सभी को 3 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सीएमएचओ को देने को कहा गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG : मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना – 2026 का होगा शुभारंभ, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राज्य सरकार एक नई राहतभरी योजना…

CG News : अफसर की पत्नी से दरिंदगी अमीर कारोबारी ने बंधक बनाकर मिटाई हवस, पीड़िता की आपबीती सुन उड़ गए पुलिस के होश

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद गंभीर और सामने आया है। राजधानी…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : कांग्रेस विधायक और भाजपा नेता समेत 12 लोग गिरफ्तार, जानें किस मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई ?

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 of 55