Bilashpur

CG : पुलिस कस्टडी से फरार हुआ बदमाश, लड़की से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस कस्टडी से एक आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि लड़की से छेड़खानी के आरोपी में पुलिस ने युवक को रात मेें गिरफ्तार किया था। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी रात में सोते रह गये और आरोपी मौका देखकर थाने से भाग निकला। घटना की जानकारी के बाद पुलिस फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रहे है।

पुलिस थाने से आरोपी के फरार होने का ये मामला कोनी थाना का है। जानकारी के मुताबिक कोनी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। उसने सरकंडा के मोपका स्थित गार्डन सिटी निवासी स्वरित सिंह पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी स्वरित सिंह को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया था।

रात को पुलिस ने आरोपी को थाने में पुलिस हिरासत में रखा गया था। लेकिन देर रात पुलिस कर्मियों के सोने के बाद आरोपी मौका देखकर थाने से फरार हो गया। वहीं इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस का कहना है कि आरोपी को हथकड़ी लगाकर पुलिस हिरासत में रखा गया था। लेकिन देर रात वह हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : सुनो! तुम्हारा भाई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हो गया है …. फिर साइबर ठगों ने महिला से ऐठ लिये 49 हजार

बिलासपुर : साइबर ठगों ने एक व्यवसायी की बहन को भाई की गिरफ्तारी का झांसा देकर 49…

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

CG Crime : बाप ने अपने ही बेटी को किया प्रेग्नेंट, इस तरह मिटाता रहा हवस की भूख, अब कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में कोर्ट ने बेटी से रेप के आरोपी पिता को कड़ी सजा सुनाई…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 36