Gariyaband

CG : चंगाई सभा के नाम पर बंद कमरे में चल रहा था धर्मांतरण! VHP और बजरंग दल ने जताया विरोध

राजिम : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच अब राजिम के फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम लफंदी, बेलटुकरी और बिजली में चल रहे चंगाई सभाओं में धर्मांतरण कराए जाने की खबर है। स्थानीय युवाओं का आरोप है कि इन सभाओं में धार्मिक परिवर्तन से जुड़े कार्यक्रम चल रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान वहां से बाइबल भी बरामद की गई। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि इन सभाओं के माध्यम से गांवों में धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विरोध के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि बड़े पैमाने पर कई गांवों में इस तरह की चंगाई सभाएं हो रही हैं, जिन पर रोक लगाई जानी चाहिए। प्रशासन ज्ञापन मिलने के बाद मामले की जांच में जुट चुकी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आरक्षक के सिर पर टंगिया से मारा, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला का सनसनीेखेज…

CG Viral Video : बार बालाओं ने कपड़े उतारकर किये अश्लील डांस, SDM और पुलिस जवानों ने जमकर लुटाए पैसे देखे वायरल वीडियो

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने…

CG News : कांग्रेस में ये क्या हो रहा है? मृत व्यक्ति को बना दिया ब्लॉक अध्यक्ष, पार्टी की सूची में नाम देख चौंके लोग

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Rajim Violence News : राजिम हिंसा मामले में आया एक और मोड़, गांव में कर्फ्यू जैसे हालत, चप्पे – चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में…

1 of 4