• Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
moresandesh.com
  • विश्व समाचार
  • समाचार
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • छत्तीसगढ
  • तकनीक एवं विज्ञान
  • वीडियो
moresandesh.com
  • Home
  • Rajnandgaon
  • CG : Axis Bank के स्टाफ ने ग्राहकों के नाम पर कर दिया करोड़ों का फ्रॉड, पति-पत्नी के फ्राॅड के किस्से सुन पुलिस भी रह गयी दंग
Rajnandgaon

CG : Axis Bank के स्टाफ ने ग्राहकों के नाम पर कर दिया करोड़ों का फ्रॉड, पति-पत्नी के फ्राॅड के किस्से सुन पुलिस भी रह गयी दंग

More Sandesh
August 4, 2025
0
89
CG : Axis Bank के स्टाफ ने ग्राहकों के नाम पर कर दिया करोड़ों का फ्रॉड, पति-पत्नी के फ्राॅड के किस्से सुन पुलिस भी रह गयी दंग
WhatsAppTelegramFacebook
Twitter X

राजनांदगांव : राजनांदगांव पुलिस ने एक्सिस बैंक के पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बैंक के इस कर्मचारी ने अपने ही बैंक के ग्राहकों के नाम पर फर्जी लोन लेकर ढाई करोड़ की ठगी कर दी। इसके बाद इन सारे पैसों को अपने रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर कर देता था। पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी बैंक कर्मी ग्राहकों के नाम पर निकाले गये लोन के पैसों से अपने महंगे शौक पूरा करता था।

पुलिस ने ठगी के इस मामले में Axis बैंक के पूर्व कर्मी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बैंक ग्राहकों से ठगी का ये पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बैंक ग्राहकों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी का नाम उमेश गोरले और पत्नी का नाम उषा गोरले है। उमेश गोरेल एक्सिस बैंक में लोन डिपार्टमेंट में पदस्थ था। इसी दौरान उसने साल 2022 के नवंबर महीने से अप्रैल 2025 के बीच एक्सिस बैंक के ग्राहकों के नाम पर फर्जी लोन अप्रूव कर लोन के पैसों में जमकर धांधली कर पैसों को अपने रिश्तेदारों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिये।

पुलिस ने बताया कि 26 जुलाई को एक्सिस बैंक के मैनेजर रिंकू कुमार ने डोंगरगढ़ थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि बैंक के लोन डिपार्टमेंट में पदस्थ उमेश गोरले ने नवंबर 2022 से अप्रैल 2025 के बीच ग्राहकों के नाम पर फर्जी लोन, ओवरड्राफ्ट खाते और नेट बैंकिंग का गलत तरीके से इस्तेमाल कर पैसे निकाल लिये। शिकायत में ये भी बताया गया कि उमेश पहले रकम को मणप्पुरम गोल्ड लोन खातों में ट्रांसफर करता था। इन खातों में उसका अपना खाता भी लिंक था। इसके बाद वह पैसे पत्नी उषा गोरले और मां तारादेवी गोरले के खातों में ट्रांसफर कर देता था।

पुलिस ने जब इस मामले की तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि तारादेवी का बैंक खाता उमेश के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से जुड़ा था। ऐसे में आरोपी की मां के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने खुलासा किया कि उमेश ने एक्सिस बैंक में काम करने के दौरान करीब ढाई करोड़ रूपये का फ्राॅड किया। धोखाधड़ी के इन पैसों से उसने नई कार, लैपटॉप, मोबाइल खरीदा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। धोखाधड़ी के इस मामले में अब तक 43 खाताधारकों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी उमेश और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Tags:ApradhAxis BankAxis Bank StaffCrimeDongargarhFroudGiraftarHindi khabarHindi NewsJurmLatest khabarLatest NewsLoan DepartmentManappuram Gold Loan AccountMorSandeshPoliceRajnandgaonThagiToday KhabarToday News
WhatsAppTelegramFacebook
Twitter X
Previous Article

शराब घोटाले में भूपेश बघेल और बेटे को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सुनवाई से इनकार, जानिये सर्वोच्च न्यायालय ने क्या दिये हैं निर्देश

Next Article

CG News : अस्मी खरे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का न्योता, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 में शानदार जीत का सम्मान

More Sandesh

More Sandesh

What's your reaction?

  • 0
    Angry
    Angry
  • 0
    Cool
    Cool
  • 0
    Crying
    Crying
  • 0
    Dislike
    Dislike
  • 0
    Laugh
    Laugh
  • 1
    Loved
    Loved
  • 0
    Surprised
    Surprised

Related Posts

CG News : अब शराब पीने से पहले 10 बार सोचेंगे आप, जाम छलकाने के लिए सरकारी दुकान से खरीदी थी बोतल, अंदर देखा तो उड़े होश, देखे वीडियो
Rajnandgaon
2,196

CG News : अब शराब पीने से पहले 10 बार सोचेंगे आप, जाम छलकाने के लिए सरकारी दुकान से खरीदी थी बोतल, अंदर देखा तो उड़े होश, देखे वीडियो

More Sandeshby More Sandesh
February 7, 2026

राजनांदगाव : छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ ब्लॉक से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से…

CG News : साक्षरता परीक्षा की खानापूर्ति, सास की जगह बहू ने दी परीक्षा, बच्चे भरते नजर आए पर्चा
Rajnandgaon
72

CG News : साक्षरता परीक्षा की खानापूर्ति, सास की जगह बहू ने दी परीक्षा, बच्चे भरते नजर आए पर्चा

More Sandeshby More Sandesh
December 8, 2025

राजनांदगाव : उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं…

CG Breaking : फर्जी सर्टिफिकेट की जांच पर बड़ा एक्शन, सहायक शिक्षक को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश
Rajnandgaon
69

CG Breaking : फर्जी सर्टिफिकेट की जांच पर बड़ा एक्शन, सहायक शिक्षक को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश

More Sandeshby More Sandesh
March 7, 2026

राजनांदगांव : जिले में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के मामले में शिक्षा विभाग ने…

CG Breaking : नाले में कंकाल मिलने से हड़कंप, सदमे में लापता ग्रामीण के परिजन
Rajnandgaon
123

CG Breaking : नाले में कंकाल मिलने से हड़कंप, सदमे में लापता ग्रामीण के परिजन

More Sandeshby More Sandesh
January 10, 2026

राजनांदगाव : खैरागढ़ जिले के पैलीमेटा गांव में दारू भट्टी रोड के पास सड़क किनारे…

CG Crime : मेला घुमाने के बहाने शराब पिलाकर मूकबधिर युवती से दुष्कर्म, आरोपी और सहयोगी गिरफ्तार
Rajnandgaon
118

CG Crime : मेला घुमाने के बहाने शराब पिलाकर मूकबधिर युवती से दुष्कर्म, आरोपी और सहयोगी गिरफ्तार

More Sandeshby More Sandesh
January 17, 2026

राजनांदगांव : जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म…

CG : नक्सली मुठभेड़ में सब – इंस्पेक्टर शहीद, जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान लगी थी गोली, क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी
Rajnandgaon
144

CG : नक्सली मुठभेड़ में सब – इंस्पेक्टर शहीद, जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान लगी थी गोली, क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी

More Sandeshby More Sandesh
November 19, 2025

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर बोरतालाव क्षेत्र से लगे कनघुर्रा…

CG : चलती बस में कंडक्टर का अश्लील कांड कॉलेज जाने वाली छात्राओं के प्राइवेट पार्ट को करता था टच, भीड़ का फायदा उठाकर देता था अंजाम
Rajnandgaon
141

CG : चलती बस में कंडक्टर का अश्लील कांड कॉलेज जाने वाली छात्राओं के प्राइवेट पार्ट को करता था टच, भीड़ का फायदा उठाकर देता था अंजाम

More Sandeshby More Sandesh
January 8, 2026

डोंगरगढ़ : बेलगांव और माड़ीतराई समेत आसपास के गांवों से डोंगरगढ़ कॉलेज पढ़ने आ…

CG Crime : घर-घर घुसकर गैस सिलेंडर चोरी करता था ये गैंग, पुलिस ने सिलेंडर गैंग का किया पर्दाफाश
Rajnandgaon
88

CG Crime : घर-घर घुसकर गैस सिलेंडर चोरी करता था ये गैंग, पुलिस ने सिलेंडर गैंग का किया पर्दाफाश

More Sandeshby More Sandesh
November 15, 2025

राजनांदगांव : सोमनी थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही गैस…

CG News : वर्दी हुई हैवान बेजुबान कुत्ते को हॉकी स्टिक से पीट – पीटकर मार डाला हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया हुआ वायरल
Rajnandgaon
84

CG News : वर्दी हुई हैवान बेजुबान कुत्ते को हॉकी स्टिक से पीट – पीटकर मार डाला हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया हुआ वायरल

More Sandeshby More Sandesh
January 8, 2026

राजनांदगाव : राजनांदगांव जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।…

CG News : गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पुखराज चंदेल की 4 करोड़ की संपत्ति SAFEMA कोर्ट ने की फ्रीज
Rajnandgaon
53

CG News : गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पुखराज चंदेल की 4 करोड़ की संपत्ति SAFEMA कोर्ट ने की फ्रीज

More Sandeshby More Sandesh
August 4, 2025

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल…

PreviousNext1 of 4

Headlines

राष्ट्रीय

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी सौगात : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया RailOne मोबाइल ऐप, अब टिकट बुकिंग और ट्रेन से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही जगह

More Sandeshby More Sandesh
July 3, 2025
347
राष्ट्रीय

अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया का प्लेन मेडिकल कॉलेज के मेस से टकराया था, अब तक 204 की मौत, 41 घायल, हॉस्टल की मेस में लंच कर रहे स्टूडेंट भी चपेट में

More Sandeshby More Sandesh
June 12, 2025
255
राष्ट्रीय

Big Breaking News : अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व CM रूपाणी का निधन, 100 शव मिले, 242 पैसेंजर में 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक शामिल

More Sandeshby More Sandesh
June 12, 2025
271
राष्ट्रीय

‘विधायक ने पहले लड़की को गले लगाया और फिर..’ इस पार्टी के MLA का कथित अश्लील वीडियो वायरल, कर रहा है ऐसी हरकतें..

More Sandeshby More Sandesh
June 12, 2025
333
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी सौगात : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया RailOne मोबाइल ऐप, अब टिकट बुकिंग और ट्रेन से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही जगह
अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया का प्लेन मेडिकल कॉलेज के मेस से टकराया था, अब तक 204 की मौत, 41 घायल, हॉस्टल की मेस में लंच कर रहे स्टूडेंट भी चपेट में
Big Breaking News : अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व CM रूपाणी का निधन, 100 शव मिले, 242 पैसेंजर में 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक शामिल
‘विधायक ने पहले लड़की को गले लगाया और फिर..’ इस पार्टी के MLA का कथित अश्लील वीडियो वायरल, कर रहा है ऐसी हरकतें..
moresandesh.com
Copyright © 2026 moresandesh.com - .
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
moresandesh.com
  • विश्व समाचार
  • समाचार
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • छत्तीसगढ
  • तकनीक एवं विज्ञान
  • वीडियो
Copyright © 2026 moresandesh.com - .

Login

Welcome, Login to your account.

Forget password?

Register

Welcome, Create your new account

You have an account? Go to Sign In

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

Sign In