Surajpur

CG Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, दबने से युवक की मौत, दो घायल

सूरजपुर : जिले के श्यामनगर गांव में रविवार को एक हादसे में 25 वर्षीय शिव नारायण सिंह की मौत हो गई। खेत जोतकर लौट रहे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से यह हादसा हुआ, जिसमें दो अन्य युवक घायल हो गए। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के उमेशवरपुर चौकी अंतर्गत हुई।

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे। खेत से काम खत्म कर वापस लौटते वक्त ट्रैक्टर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान शिव नारायण सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल दो अन्य युवकों में से एक को पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही उमेशवरपुर चौकी प्रभारी संजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : दिल दहला देने वाली घटना, मम्मी – पापा में लड़ाई में रोने लगा दुधमुंहा बच्चा, मां ने जमीन पर पटककर ले ली जान

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना…

CG News : सड़क निर्माण विवाद में SECL अधिकारी पर हमला, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, गुलेल से पत्थर मारकर किया घायल

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क निर्माण को लेकर विवाद हिंसक रूप…

1 of 11