Durg

CG : मोबाइल पर वीडियो देखते हुए बच्चा खा रहा था मटर, फेफड़े में जा फंसा दाना, 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

दुर्ग : दुर्ग के पाटन ब्लॉक के ग्राम पौहा में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। सिर्फ 3 साल का मासूम सिद्धार्थ बालकिशोर साहू मोबाइल पर वीडियो देखते हुए मटर खा रहा था, तभी एक अनजाने पल में वह हादसे का शिकार हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ अपने चाचा के साथ घर में खेल रहा था।

वह मटर के दाने खा रहा था और एक साथ मोबाइल पर वीडियो देख रहा था। उसी दौरान चाचा ने जब अचानक मोबाइल छीन लिया, तो सिद्धार्थ घबरा गया और तेजी से सांस खींचने की कोशिश में एक मटर का दाना उसके गले में फंस गया। दुर्भाग्यवश, वह दाना सीधे उसके फेफड़ों में चला गया, जिससे सिद्धार्थ की सांसें बंद हो गईं। परिवार ने तुरंत बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और गांव में मातम पसरा हुआ है। जामगांव आर थाना क्षेत्र में इस घटना की सूचना दी गई, जहां से पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।बाल रोग विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चों को खाते समय मोबाइल या अन्य कोई ध्यान भटकाने वाला उपकरण नहीं देना चाहिए। 2 से 5 वर्ष की उम्र में बच्चे तेजी से सांस लेते हैं, और खाना या कोई भी छोटी चीज गले में अटक सकती है, जिससे गंभीर श्वसन संकट उत्पन्न हो सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23