Raipur

महादेव सट्टा मामले में सीएम साय ने कहा – सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में होंगे बड़े खुलासे, कई लोगों के नाम आएंगे सामने

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। रवाना होने से पहले कई मुद्दों पर सीएम ने बयान दिया। सौरभ चंद्राकर की पेशी पर सीएम साय ने कहा, महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को विदेश से भारत लाया गया है। पूछताछ में कई लोगों के नाम सामने आएंगे।

अमित जोगी द्वारा सौरभ चंद्राकर को हीरो बताए जाने पर सीएम ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, यह उनकी सोच का परिणाम है, जैसी उनकी सोच है उसी के अनुरूप वे अपनी क्वालिटी बता रहे हैं। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा, लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों से है।

सीएम साय ने कहा, अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की और देश में इमरजेंसी लगाई। गैर-कांग्रेसी नेताओं को जेल में डालने का काम किया। मीडिया की स्वतंत्रता को कुचलने का प्रयास किया। जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को धारा 356 का दुरुपयोग कर बर्खास्त किया। लोकतंत्र की बात कांग्रेस करती है तो हास्यास्पद लगता है। कांग्रेस हारती है तो संवैधानिक संस्थाओं पर ठीकरा फोड़ती है और जीतती है तो इसे जनता की जीत बताती है। जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में इन जिलों में होगी तेज बारिश! IMD ने जारी किया आने वाले 5 दिनों का पूर्वानुमान, आप भी देखें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश की…

महादेव ऐप केस में सौरभ ने खोले कई राज, बताया कैसे सफेद करते थे काली कमाई, प्रोटेक्शन मनी का पूरा खेल आया सामने

रायपुर : रायपुर से महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है।…

साय सरकार ने जारी किया आदेश, छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, एरियर पर भी बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास…

2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के डामरीकरण से ग्रामीणों को मिली राहत, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच होगी आसान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के दूरस्थ एवं…

1 of 185