Raipur

CG : कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख रुपये के कर्ज से था परेशान

रायपुर : राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक चौकीदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से प्रशासनिक भवन और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान दिनेश यादव (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे।

कर्ज के बोझ से थे परेशान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश यादव पर 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज हो गया था, जिसके चलते वे पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में और परेशान चल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी आर्थिक तंगी और भारी कर्ज के दबाव के कारण उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।

सुबह करीब 9 बजे मिला शव

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिनेश यादव को सुबह लगभग 6:50 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में देखा गया था। इसके बाद, सुबह करीब 9 बजे उनका शव परिसर की सीढ़ियों पर फंदे पर लटका हुआ मिला।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक और पुख्ता वजहों का पता लगाने के लिए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास…

2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के डामरीकरण से ग्रामीणों को मिली राहत, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच होगी आसान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के दूरस्थ एवं…

1 of 167