Dhamtari

CG : कलेक्टर जनदर्शन में आत्मदाह की कोशिश, खुद पर उड़ेल लिया पेट्रोल, लेकिन माचिस की तीली जलाने से पहले ….

धमतरी : कलेक्टर जनदर्शन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने आत्मदाह करने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही युवक को पकड़ा, जिसकी वजह से हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, जिससे पूरे जनदर्शन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहा था, लेकिन उसे कोई ठोस जवाब या सहायता नहीं मिल रही थी। निराश होकर वह युवक जनदर्शन में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा और सबके सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों और अधिकारियों की सतर्कता से तुरंत युवक को रोका गया और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ग्राम डोमा निवासी पीड़ित करण सोनकर जिला प्रशासन को 6 से 7 बार आवास के लिए आवेदन कर चुका है, लेकिन युवक के आवास को लेकर अब तक कोई भी विचार प्रशासन ने नहीं किया है. इससे परेशान होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया, ताकि यह कदम उठाने से उसकी परेशानी को कोई सुन सके और उसकी मदद कर सके।

पीड़ित युवक ने बताया कि वह आवास नहीं मिलने के कारण काफी ज्यादा परेशान हो चुका था। साथ ही युवक गांव की सरपंच गुंजा साहू के व्यवहार से भी वह काफी ज्यादा परेशान है। आवास के लिए दिए हुए आवेदन में पीड़ित युवक का नाम भी काट दिया गया है। इसके चलते वह आत्मदाह करने का मन बनाकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचा था, लेकिन कलेक्ट्रेट के सामने मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने युवक को देख लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Politics : सचिन पायलट के सामने ही भिड़ गये कांग्रेसी, जिलाध्यक्ष पर लगाया महापौर टिकट वितरण में दलाली आरोप,

धमतरी : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े लीडर भले ही पार्टी में एकजुटता का राग अलापते…

CG News : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की पत्नी ले रही गलत तरीके से योजना का लाभ, पति ने खुद की अपने पत्नी की शिकायत

धमतरी : जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जहां सरकारी…

CG Breaking : बदबूदार पनीर, कलाकंद में फफूंदी, खाद्य विभाग की जांच में सामने आयी बीमार करने वाली मिठाईयां

धमतरी : जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को धमतरी…

CG Crime News : पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार इलाके में फैली सनसनी

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केरेगांव…

CG : तहसीलदार के चेंबर में महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप, जानिये क्या है पूरा मामला, जिसके बाद महिला ने..

धमतरी : जिले के तहसील कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला…

1 of 4