कोरबा : जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमान के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान में जप्रतिनिधि, अभिवावक, एवं बालक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत तुमान, बरबसपुर, पुटुवा, खोडरी, अमलडीहा, अमझर,नागोई, बनखेता, के पढ़ने वाले बच्चे व उनके अभिवावक, बैठक में शामिल हुए,
ग्राम पंचायत तुमान के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान में अध्ययनरत बच्चों के पालक को एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को बैठक में बुलाकर शिक्षा, में सुधार, एवं शिक्षक एवं पालक का कर्तव्य एवं आगामी परिक्षा की तैयारी के विषय में चर्चा की गई, बैठक में शिक्षक ने पढ़ाई में कमजोर बच्चों के पढ़ाई के स्तर को किस तरह से सुधारा जाए इसके लिए अपनी बात रखी वही पालकों को स्कूल के बाद जब बच्चे घर पर हो तो उनको उनके पढ़ाई की जानकारी पूछने के लिए आग्रह किया,

वही सभी पालकों को ये कहा गया कि अपने बच्चों को मोबाइल और बाइक, नहीं देने की सलाह दी, बैठक में स्कूल के सभी क्रियाकलाप की जानकारी प्राचार्य द्वारा दी गई,, इस बैठक में आए पलको ने अपने बच्चों की तिमाही परिक्षा परिणाम जाना, बैठक का मुख्य उद्देश्य पालक, बालक एवं जनप्रतिनिधि को बुलाकर शिक्षा के महत्व एवं शिक्षा में सुधार कैसे की जाएं मुख्य उद्देश्य रहा, एवं सभी के सहमति से इस बैठक को एवं किए गए प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया गया,
इस बैठक में नायब तहसीलदार पोंडी उपरोड़ा सुमन मानिकपुरी खाद्य अधिकारी जनपद उरेती मैडम एवं ग्राम पंचायत तुमान की सरपंच विमी सिंह, उपसरपंच इमरान खान, शिक्षा समिति अध्यक्ष कुंदन दीवान उपाध्यक्ष गणेश सेन, पंच सजन बाई, प्राचार्य, अल्पना तिवारी, व्याख्याता कामता प्रसाद जायसवाल, हीरा लाल कुर्रे, पूजा गुप्ता, रामायण साहू, कमल किशोर तिवारी, लक्ष्मी राजपूत, फूल मणि तिर्की, परमिका कंवर, प्रदीप मिंज, एवं बच्चे व उनके अभिवावक मौजूद रहे,



























