Raipur

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट, साय सरकार ने इस नियम में किया बदलाव, अब इन्हें नहीं कराना होगा एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विपणन वर्ष 2026-2027 के लिए धान खरीदी की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बीच अब साय सरकार ने संयुक्त खातों वाले किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने उनके लिए एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन को लेकर नई व्यवस्था लागू की है। अब ऐसे खातों में धान बेचने के लिए सभी सह खातेदारों का एग्रीस्टैक में अलग-अलग पंजीयन कराना अनिवार्य नहीं होगा। संयुक्त खाते से धान बिक्री के लिए केवल लम्बरदार का पंजीयन ही जरूरी रखा गया है। इसका सीधा लाभ संयुक्त खातों में खेती करने वाले किसानों को मिलेगा।

बता दें कि पहले धान बिक्री की प्रक्रिया के लिए सह खातेदारों के पंजीयन को लेकर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब सरकार ने इस अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। व्यवस्था के तहत संयुक्त खाते में दर्ज किसानों में से लम्बरदार का एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन होने पर उस खाते से धान बिक्री की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इसके लिए प्रत्येक सह खातेदार को अलग से एग्रीस्टैक में पंजीयन कराने की जरूरत नहीं होगी। सरकार के इस फैसले से विशेष रूप से ऐसे किसान परिवारों को सुविधा मिलेगी, जिनकी जमीन बंटवारे के अभाव में अभी भी संयुक्त खाते में दर्ज है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : चोरी का शक या भीड़ का इंसाफ साप्ताहिक बाजार में दो महिलाओं की पिटाई, वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल

सूरजपुर : बड़कापारा के साप्ताहिक बाजार में चोरी के शक ने देखते ही देखते ऐसा रूप…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – अंतिम छोर के गांव तक सुरक्षित और सुलभ परिवहन पहुंचाना हमारी प्राथमिकता

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचलों और दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों को सुरक्षित,…

CG Transfer : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अफसरों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट, किसे कहां दी गयी जिम्मेदारी

रायपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले हुए हैं। 125 अधिकारियों को इधर…

1 of 149