Durg

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पति त्रिलोक खांडे (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति ने चरित्र पर संदेह और पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी की हत्या की।

विवाद के बाद पत्नी पर किया हमला

पुलिस के अनुसार ग्राम अगर निवासी त्रिलोक खांडे का अपनी पत्नी अन्नू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी के सिर पर मुक्कों से हमला किया। इसके बाद उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने घटना को छिपाने की कोशिश की और पत्नी को धमधा अस्पताल में चेकअप कराने के लिए लेकर पहुंचा।

शॉर्ट पोस्टमार्टम में सामने आया हत्या का मामला

अस्पताल में महिला की स्थिति और मौत को लेकर संदेह होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पति से पूछताछ की। पूछताछ और पुलिस की जांच में मामला हत्या का सामने आने के बाद त्रिलोक खांडे को गिरफ्तार कर लिया गया।

24 घंटे में आरोपी तक पहुंची पुलिस

धमधा पुलिस ने मामले में तेजी से जांच करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

1 of 23