ग्वालियर : कृष्ण जन्माष्टमी से पहले पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मियों को बड़ा झटका दिया है। पुलिस मुख्यालय ने 161 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति निरस्त कर दिया है। पदोन्नति निरस्त किए जाने को लेकर जारी किए गए आदेश में उप निरीक्षक और निरीक्षकों का नाम शामिल है। पदोन्नति निरस्त किए जाने के संबंध में पुलिस मुख्यालय ने हवाला दिया है कि जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच, विभागीय दंड और कोर्ट केस चल रहे हैं उनका प्रमोशन रोक दिया गया है।
पुलिस विभाग ने रद्द किया प्रमोशन
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 83 उप निरीक्षकों का नाम शामिल है। जबकि दूसरे आदेश में 78 निरीक्षकों का नाम शामिल है। बता दें कि पुलिस मुख्यालय की ओर से उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों के प्रमोशन का आदेश 20 और निरीक्षक और उप निरीक्षकों के प्रमोशन का आदेश 13 जुलाई को जारी किया था।
क्यों रद्द कर दी गई पदोन्नति
पुलिस मुख्यालय ने जारी आदेश में कहा है कि जिन कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की जांच, कोर्ट केस या दंडात्मक कार्रवाई हुई है उनका प्रमोशन रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा एक और वजह सामने आई है। कई कर्मियों ने खुद स्वेच्छा से पदोन्नति का लाभ नहीं लिया। संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने भी इन्हें कार्यमुक्त नहीं किया। इसी वजह से पुलिस मुख्यालय ने पूरी पदोन्नति सूची पर रोक लगाई।
इन पुलिसकर्मियों का प्रमोशन रद्द
















































