Raipur

CG Crime : डबल मर्डर से मचा हड़कंप, घर के कमरें में पति – पत्नी की मिली लहुलूहान लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर में पति-पत्नी की निर्मम हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घर के कमरें में पति-पत्नी की लहुलूहान लाश मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर तफ्तीश के लिए पहुंची।

पुलिस की जांच में मृत पति-पत्नी के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी है। हत्या की ये वारदात अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव का है। जानकारी के मुताबिक आज बुधवार सुबह बिरोदा गांव में रहने वाले 62 वर्षीय भूखन ध्रुव और उनकी पत्नी रुक्मणी ध्रुव की घर पर लहुलूहान लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो घर के एक कमरे में पलंग पर भूखन ध्रुव की लाश पड़ी थी। वहीं पत्नी रुक्मणी की लाश दूसरे कमरे में जमीन पर पड़ी थी। पुलिस की जांच में दोनों मृतकों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घर के भीतर सामान बिखरा हुआ है। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए एफएसएल और क्राईम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया है। पुलिस का अनुमान है कि हत्यारों ने दंपति पर धरदार हथियार से हमला कर उन्हे मौत के घाट उतार दिया।

वारदात की वहज क्या थी, यह अभी स्पष्ट नही हो सका है। बताया जा रहा है कि भूखन के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। दोनों बेटियों की शादी धमतरी और पाटन में हुई है। वहीं बेटा रायपुर में रहता है। फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस को हत्या की इस वारदात में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने हत्या की इस वारदात में अपराध दर्ज कर आरोपियों का सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG Crime : किराये की थार, गाड़ी से चार बार कुचला, बेवफा पत्नी ने उजाड़ा अपना ही घर – संसार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

1 of 53