Korba

श्री सिद्ध नागेश्वर देवसाई कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन संपन्न

दीपका : सावन मास के पावन अवसर पर श्री सिद्ध नागेश्वर देवसाई कांवड़ यात्रा के द्वितीय वर्ष का आयोजन सोमवार, 17 अगस्त 2026 को श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। यात्रा का शुभारंभ सुबह 8 बजे जुना तालाब, दीपका बस्ती से हुआ और श्रद्धालु कांवड़ लेकर रैनपुर की ओर रवाना हुए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय ज्योति नंद दुबे जी उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति से शिवभक्तों एवं आयोजकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों के साथ भक्तिमय वातावरण बनाया।

बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने कांवड़ यात्रा में सहभागिता कर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था एवं श्रद्धा प्रकट की। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी शिवभक्तों, नगरवासियों एवं सहयोगियों का आयोजकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

हर हर महादेव! 🔱
बोल बम! 🚩

What's your reaction?

Related Posts

1 of 30