Kanker

CG: कोटरी नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी नाव, 12 लोग थे सवार, ग्रामीणों ने सभी को बचाया

कांकेर :- जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के बेचाघाट से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कोटरी नदी में सवारियों से भरी नाव अचानक रेत के टीले से टकराकर पलट गई। नाव में उस वक्त करीब 12 लोग सवार थे। नाव पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत नदी में पहुंचकर नाव में सवार सभी 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि नदी में रेत का टीला होने के कारण नाव उससे टकरा गई, जिसके बाद संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर भी हलचल बढ़ गई। फिलहाल सभी लोगों के सुरक्षित होने से राहत की स्थिति है।

What's your reaction?

Related Posts

CG: शौच के लिए घर से बाहर निकली थी महिला,अचानक भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

कांकेर:- जिले में जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों के आसपास पहुंचने और ग्रामीणों…

CG News : महिला व नवजात की मौत पर बड़ा एक्शन, ड्यूटी पर तैनात दो नर्स हुई निलंबित, मामला मानवाधिकार तक पहुंचा

कांकेर : भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता और नवजात की मौत के…

1 of 8