Dhamtari

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए जिले के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय द्वारा जारी आदेश के तहत विभिन्न पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी नई पदस्थापना सौंपी गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग में बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ कार्यक्षमता बढ़ाना और आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।

एसपी भावना पांडेय ने सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा गया है।पुलिस विभाग के अनुसार, इस फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG : बहन करती रही राखी पर भाई का इंतजार, उधर मासूम भाई हो गया सड़क हादसे का शिकार, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

धमतरी : धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में रक्षाबंधन के दिन एक…

1 of 10