Balrampur

CG: हाथी दांत और जबड़े की तस्करी, सरकारी टीचर, ठेकेदार सहित 3 गिरफ्तार

बलरामपुर:- रामानुजगंज में हाथीदांत और जबड़े के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे से हाथी दांत और जबड़े भी बरामद किया गया है. तीनों आरोपी एक लॉज में तस्करों के साथ डील करने पहुंचे थे, लेकिन वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और रामानुजगंज वन विभाग की संयुक्त टीम ने उन्हें धर दबोचा. मामले में हैरान करने वाली बात ये है इस मामले में सरकारी टीचर की संलिप्तता भी पाई गई है.

हाथी दांत और जबड़े की तस्करी का खुलासा

वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और रामानुजगंज वन विभाग को वन्य जीव तस्करी की सूचना मिली थी. जिसके बाद टीम लगातार छापामार कार्रवाई को अंजाम दे रही थी. इसी दौरान टीम को कन्हर नदी के किनारे एक लॉज में हाथी दांत और जबड़े के साथ तस्करों के होने की सूचना मिली. जिसके बाद लॉज पहुंची. लॉज के कमरा नंबर 205 में तीन तस्कर एक बैग के साथ मिले. बैग में हाथी दांत और जबड़ा मिला. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली – गलौज, समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से…

CG : सरकारी टीचर छुट्टी के बाद बन जाता था डॉक्टर बीवी के साथ मिलकर चला रहा था दो-दो क्लिनिक, जानें कैसे हुआ खुलासा

बलरामपुर : जिले में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान एक चौंकाने…

CG News : टीचर की गंदी हरकत! छात्रा को भेजता है अश्लील मैसेज, विरोध करने पर भाई को जमकर पीटा, FIR दर्ज

बलरामपुर : जिले के रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के…

1 of 11