Korba

Korba Breaking : खेत में काम कर रहे 3 किसानों की दर्दनाक मौत, अचानक गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश में हादसा

कोरबा : जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम सलोरा में खेत में काम कर रहे तीन किसानों की बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक, तीनों किसान खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से तीनों किसान गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बहोरन पाटले, लक्ष्मी पाटले और श्याम जी साहू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं प्रशासन की ओर से भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एक साथ तीन किसानों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : घर में फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव भजिया – बड़ा बेचकर चलाता था परिवार, आत्महत्या की वजह साफ नहीं

कोरबा : कोरबा जिले के मोतीसागर पारा क्षेत्र में शनिवार सुबह व्यापारी की घर में…

Korba : शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे तक चला समझाइश का दौर; सुरक्षित नीचे उतरा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के…

Korba : बालको की जर्जर सड़कों पर बिखरती जिंदगी, जब रक्षक ही मौन हों तो न्याय किससे मांगें ? दो घरों के बुझ गए चिराग

वेदांता की ऊंची चिमनियों से निकलता धुआं या कोरबा की बेबस जनता का दम? मुनाफे के…

1 of 33