Korba

Korba : ब्रेकिंग न्यूज़ … कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

कोरबा : कोरबा जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई है। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट के बाद आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम, सीएसईबी और अन्य संबंधित विभागों की दमकल टीमें मौके पर पहुंच गईं।

आग की तीव्रता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया है। आम लोगों के प्रवेश और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रोक रखा है, ताकि दमकल और राहत दल बिना किसी बाधा के काम कर सकें। मौके पर मौजूद SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि फैक्ट्री के सभी मजदूर सुरक्षित हैं।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में इससे पहले भी इसी फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटना हो चुकी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पाने के बाद प्रशासन घटना के कारणों की जांच करेगा। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे तक चला समझाइश का दौर; सुरक्षित नीचे उतरा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के…

Korba : गणेशोत्सव को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट, शहर में बाइक पेट्रोलिंग कर गणेश पंडालों का लिया जायजा

कोरबा : अभी चल रहे गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन और विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण एवं…

Korba : पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश जाखड़ बने जनपद पंचायत संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, रायपुर में गठित हुई नई कार्यकारिणी

रायपुर/कोरबा : छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश स्तरीय…

Korba : बालको की जर्जर सड़कों पर बिखरती जिंदगी, जब रक्षक ही मौन हों तो न्याय किससे मांगें ? दो घरों के बुझ गए चिराग

वेदांता की ऊंची चिमनियों से निकलता धुआं या कोरबा की बेबस जनता का दम? मुनाफे के…

1 of 33