ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi : पीएम नरेंद्र मोदी ने किया बड़ा ऐलान.. आज होगी पेपर लीक मामले पर कैबिनेट में चर्चा, आधी रात जारी किया वीडियो..

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी रात को एक वीडियो सन्देश जारी करते हुए बताया है कि, कैबिनेट की बैठक में 24 जुलाई यानी शनिवार को पेपर लीक मामले पर चर्चा की जाएगी। अपने सन्देश में उन्होंने कई अहम बातें कही है। उन्होंने इस मामले को पीड़ादायक बताते हुए दावा किया है कि, उनकी सरकार ने इस दिशा में कई कठोर फैसले लिए हैं, कदम उठाये है।

PM मोदी ने वीडियो संदेश में कहा कि, पेपर लीक मामूली विषय नहीं। 22 लाख छात्रों ने पेपर दिया। पिछले 2.5 महीने में कई कड़े कदम उठाए गए है। उन्होंने बताया कि, इस मामले के गुनहगार जेल भेजे गए है।

बदल दिया उच्च शिक्षा मंत्रालय का सचिव

इस मैसेज से पहले केन्द्र सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लेते हुए धर्मेंद्र प्रधान के उच्च शिक्षा मंत्रालय के सचिव विनीत जोशी को हटा दिया गया है। विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय में ट्रांसफर कर दिया गया और नरेश पाल गंगवार को हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट का नया सेक्रेटरी नियुक्त किया गया।

गंगवार, 1994 बैच के राजस्थान कैडर के IAS ऑफिसर, हायर एजुकेशन पोर्टफोलियो सौंपे जाने से पहले एनिमल हसबैंड्री और डेयरी डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे थे। विनीत जोशी, 1992 बैच के मणिपुर कैडर के IAS ऑफिसर, 31 जुलाई को मौजूदा सेक्रेटरी विवेक भारद्वाज के रिटायर होने के बाद पंचायती राज मंत्रालय के सेक्रेटरी का पद संभालेंगे।

फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों में सख्ती दिखाते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया है। इसका मकसद दोषियों को जल्दी और कड़ी सजा दिलाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस पर तुरंत काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

DA HIKE : महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने का आदेश जारी 55 से बढ़कर हुआ 58 फ़ीसदी अब कर्मचारियों की जमकर मनेगी दिवाली..

नई दिल्ली : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़े सौगात देते हुए…

CG IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए इस जिले के कलेक्टर, 14 IAS अफसर इधर से उधर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 14…

1 of 26