Balrampur

CG Crime : शराबी युवकों ने महिला के साथ की दरिंदगी, हवस मिटाने के लिए पार की सारी हदें, जानकर आपको भी लगेगा झटका

वाड्रफनगर : बलरामपुर-रामनुजगंज जिले वाड्रफनगर के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाही करते हुए महज एक घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने थाने पहुंचकर तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अमानवीय व्यवहार करते हुए उसके सिर पर पेशाब भी किया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि घटना के समय तीनों आरोपी शराब के नशे में थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रघुनाथनगर पुलिस तत्काल हरकत में आई और शिकायत दर्ज होने के करीब एक घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली – गलौज, समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से…

CG News : POCSO मामले में फूड इंस्पेक्टर और सहयोगी दोषी, कोर्ट ने सुनाई 5-5 साल की सजा भ्रष्टाचार के आरोपों की भी होगी जांच

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नाबालिग से लैंगिक उत्पीड़न…

CG News : घर में सोते हुए पिता-पुत्री को सांप ने डंसा, दोनों की मौत, अस्पताल से पहले झाड़ फूंक से गयी जान

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सर्पदंश की एक हृदयविदारक घटना सामने आई…

1 of 10