Bilashpur

CG Crime : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या की, फिर फांसी लगाकर दी जान

बिलासपुर : शहर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित हेमूनगर में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति ने किसी धारदार हथियार, संभवतः कुल्हाड़ी, से पत्नी पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी पति ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस पारिवारिक विवाद, घरेलू परिस्थितियों और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव याचिका पर सुनवाई, बचाव पक्ष के आवेदन पर फैसला सुरक्षित, 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बिलासपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर बिलासपुर…

CG Viral Video : ‘काम करना पड़ेगा नहीं तो होगी कार्रवाई’, यहां के CMO पर भड़के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देखें वायरल वीडियो

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तखतपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…

1 of 43