Raipur

CG News : राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा का बड़ा बयान, बोले – शासकीय भूमि पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

बलौदाबाजार : रायपुर जिले के नकटी गांव में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकारी जमीन, खेल मैदान, निस्तारी भूमि और अन्य सार्वजनिक उपयोग की भूमि को सुरक्षित रखना समाज और प्रशासन दोनों की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जमीन भविष्य की पीढ़ियों की धरोहर है। यदि इन जमीनों पर अवैध कब्जा होता है तो आम लोगों को ही इसका नुकसान उठाना पड़ता है। अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित होता है, सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और निस्तारी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी बाधित होती हैं।

टंकाराम वर्मा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अधिकार नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों को प्राप्त है। ऐसे मामलों में स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम जनता को मिलकर कार्य करना चाहिए ताकि सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और सार्वजनिक हित से जुड़े मामलों में सरकार पूरी सख्ती के साथ काम करेगी। गौरतलब है कि नकटी गांव में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई है। इस बीच राजस्व मंत्री का यह बयान सरकार के रुख को स्पष्ट करने वाला माना जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 147