Sarguja

CG Breaking : आकाशीय बिजली का कहर 2 मासूम समेत 3 की मौत, आम बीनने गए बच्चों पर गिरी बिजली

अंबिकापुर : सरगुजा जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदलने के साथ ही बड़ा हादसा हो गया। धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी ग्राम पंचायत के खुटापारा में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।जानकारी के अनुसार, दो मासूम बच्चे स्कूल मैदान में आम बीनने गए थे।

इसी दौरान तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। वहीं, पास में बैल चरा रहा एक युवक भी बिजली की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने दो बच्चों सहित तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही धौरपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद खुटापारा गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली गिरने की आशंका वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG Politics : पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बिगड़े बोल, विधायक रामकुमार टोप्पो को कहा बंदर, बोले – सीतापुर में गलती से …

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में सरगुजा के…

CG News : विधायक – नायब तहसीलदार विवाद सुलझा, मारपीट के दो आरोपियों ने किया सरेंडर, आज खत्म हो सकती है हड़ताल

अंबिकापुर : पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना विधायक और नायब तहसीलदार विवाद अब…

1 of 16