Raipur

CG News : बकाया बिजली बिल भरने के लिए 3 महीने और मिलेगी मोहलत, मुख्यमंत्री बोले, सरचार्ज करेंगे माफ, 10% मिलेगी छूट

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए अब उपभोक्ताओं को तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल लंबे समय से बकाया है, वे यदि अगले तीन महीने के भीतर अपना बकाया बिल जमा कर देते हैं, तो उनसे किसी भी प्रकार का सरचार्ज (लेट पेमेंट सरचार्ज) नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर और लंबे समय से बकाया बिल के कारण परेशान उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने पात्र उपभोक्ताओं से इस विशेष अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि के भीतर अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की है। राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। योजना का उद्देश्य बकाया बिजली बिलों का निपटारा आसान बनाना और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम करना है।

What's your reaction?

Related Posts

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

1 of 101