Bemetra

CG News : बारिश के बीच दीवार ढही, दो सगी बहनों की मलबे में दबकर मौत, एक दिन पहले ही लौटी थी बच्चियां

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। जिले के राउलपुर गांव में घर के पास बनी कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

हाथ धोने गई थीं दोनों बहनें, अचानक ढह गई दीवार

जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय वंशिका और 10 वर्षीय राधिका खाना खाने के बाद घर के बाहर हाथ धोने गई थीं। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कमजोर हो चुकी कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और दोनों बच्चियां उसके नीचे दब गईं। हादसे के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

एक दिन पहले ही रायपुर से गांव लौटा था परिवार

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां अपने माता-पिता के साथ एक दिन पहले ही रायपुर से अपने गांव राउलपुर लौटी थीं। परिवार गांव आने की खुशियां मना ही रहा था कि कुछ ही घंटों में यह खुशी मातम में बदल गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

लगातार बारिश से बढ़ा कच्चे मकानों पर खतरा

लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के कई इलाकों में कच्चे मकान और मिट्टी की दीवारें कमजोर हो रही हैं। बेमेतरा की यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि बारिश के मौसम में जर्जर और कच्चे निर्माण लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान कच्ची और जर्जर दीवारों, पुराने मकानों तथा मिट्टी के ढांचों के आसपास अनावश्यक रूप से न रहें। यदि किसी मकान या दीवार में दरार दिखाई दे रही हो तो समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दें।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : स्कूल जा रहे बच्चों से भरी ई – रिक्शा को मालवाहक गाड़ी ने मारी टक्कर, 5 स्कूली बच्चे गंभीर घायल

बेमेतरा : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया,…

CG Breaking – TI Suspend : बेमेतरा पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन: कोतवाली प्रभारी को किया गया निलंबित, SSP ने जारी किया आदेश

बेमेतरा : बेमेतरा से बड़ी खबर सामने आई है। बेमेतरा कोतवाली थाना प्रभारी (TI)…

1 of 3